इंटरपर्सनल स्ट्रेंथ्स इंटरवेंशन

इंटरपर्सनल स्ट्रेंथ्स कार्यक्रम में आपका स्वागत है!

इस कार्यक्रम से जुड़कर आप अपने जीवन में मजबूत रिश्ते, गहरे संबंध और अधिक सार्थक संवाद के द्वार खोल रहे हैं। जैसे-जैसे आप इंटरपर्सनल स्ट्रेंथ्स का विकास करेंगे, आप सहानुभूति के साथ संवाद करना, आत्मविश्वास के साथ सहयोग करना और ऐसे संबंधों का पोषण करना सीखेंगे जो आपको और दूसरों को समान रूप से सशक्त करेंगें। यह यात्रा आपको संबंध-सुधार स्ट्रेटेजीज प्रदान करती है, जिनसे आप विश्वास, सामंजस्य और सकारात्मक सामाजिक नेटवर्क का निर्माण कर सकते हैं। इस प्रकार आप अपने समुदायों में प्रगति कर सकेंगे और एक अधिक सहयोगी, करुणामयी और कनेक्टेड  भविष्य बना  पाएँगे।

इस कार्यक्रम में 10 सेशंस शामिल हैं:

  • मुख्य इंटरपर्सनल कैरेक्टर स्ट्रेंथ्स: मुख्य शक्तियों, सहानुभूति, करुणा, सहयोग, कृतज्ञता और विश्वास, को समझें, जो सकारात्मक रिश्तों को सशक्त करती हैं।
  • आभार डायरी लिखना (ग्रैटिटूड जॉर्नलिंग): अपने जीवन में लोगों और खुशी के पलों की सराहना करने की सचेत हो आदत विकसित करें, ताकि रिश्तों को मजबूत करें और मनोभाव को ऊर्जावान बनाएं।
  • दयालुता और करुणा के कार्य करना: छोटे लेकिन प्रभावी कार्यों में संलग्न हों, जो सद्भावना, भावनात्मक हीलिंग और मजबूत सामाजिक संबंधों को बढ़ावा दें।
  • प्रेम और करुणा का ध्यान : अपने लिए, अपने प्रियजनों और यहाँ तक कि अजनबियों के लिए भी शुभकामनाएँ और सकारात्मक विचार भेजने का अभ्यास करें, जिससे भावनात्मक गर्मजोशी और जुड़ाव बढ़े।
  • बोधात्मक स्थिति (Perceptual Positions): परिस्थितियों को विभिन्न दृष्टिकोणों से देखना सीखना। समझ बढ़ाने और कोंफ्लिक्ट को कम करने के लिए अपने और दूसरों के प्रति एक वस्तुनिष्ठ या ऑब्जेक्टिव दृष्टिकोण विकसित करना। 
  • दूसरों की गलतियों को रीफ्रेम करना: गलती को  रिश्तों में बाधा के रूप में नहीं बल्कि सीखने के अवसर के रूप में देखने की क्षमता विकसित करना ।
  • सामाजिक काफिला मानचित्रण (Social Convoy Mapping): अपने जीवन में उन लोगों की पहचान करना जो भावनात्मक, सूचनात्मक और व्यावहारिक रूप से सहायक होते हैं, और इन संबंधों को जानबूझकर मजबूत करते हैं। 
  • सामाजिक जुड़ाव और सम्बन्ध: अपने सामाजिक दायरे और समुदायों में अपनापन बढ़ाने के तरीकों की ख़ोज करना, जिससे समग्र वेल बीइंग को बढ़ावा मिले।
  • इमोशनल इंटेलिजेंस और मनोविज्ञान में माइडिन्ग: अपनी भावनाओं को समझने और नियंत्रित करने के तरीकों की खोज करना और लंबे समय तक चलने वाले संबंध हेतु ध्यान रखने के बारे में जानना।
  • इंटरपर्सनल स्ट्रेंथ्स बढ़ाने की तरीके: पारस्परिक संबंधों में विभिन्न स्ट्रेटीजीज को लागू करना, जो दिन-प्रतिदिन के आधार पर पारस्परिक शक्तियों या इंटरपर्सनल स्ट्रेंथ्स  को बढ़ा सकती है।

इस कार्यक्रम की प्रभावशीलता का परीक्षण करने के लिए, हम आपको शुरुआत और अंत में एक छोटा सा मनोवैज्ञानिक परीक्षण पूरा करने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपको पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने सीखने में सहायक मूल्यवान संसाधन भी प्राप्त होंगे। इसके अलावा, आपको इंटरवेंशन और पूर्व- बाद के परीक्षण पूरा करने पर एक ई-प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

हम आपकी सहभागिता की सराहना करते हैं और उत्साहित हैं कि हम आपके साथ इस जीवन-परिवर्तनकारी स्व-प्रबंधन और स्थायी सुख-समृद्धि के मार्ग पर चलेंगे।

भाग लेने के लिए धन्यवाद!

Free

FREE