इंट्रापर्सनल स्ट्रेंथ्स इंटरवेंशन
इंट्रापर्सनल स्ट्रेंन्थस कार्यक्रम में आपका स्वागत है!
इस प्रोग्राम को जॉइन करके, आप मजबूत बनने, स्पष्ट सोचने और अपने जीवन पर अधिक नियंत्रण महसूस करने की शक्ति को खोल या अनलॉक कर रहे हैं। जैसे ही आप इंट्रापर्सनल स्ट्रेंथ्स को विकसित करते हैं, आप आत्म-जागरूकता और वेल्ल बीइंग बढ़ाने वाली स्ट्रैटेजिज प्राप्त करेंगे, जिनसे आप अपने विचारों और भावनाओं को उद्देश्यपूर्ण ढंग से संचालित कर सकेंगें और स्वयं को एक संतुलित, संतोषजनक और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर कर सकेंगे।
यह सेशन आपको अपने सर्वश्रेष्ठ स्वरूप को विकसित करने में मदद करने के लिए एक श्रृंखलाबद्ध अंतरक्रियात्मक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। यहाँ आप क्या जानेंगे:
- इंट्रापर्सनल कैरेक्टर स्ट्रेंथ्स: पाँच प्रमुख इंट्रापर्सनल स्ट्रेंन्थस या शक्तियों को जानना। उदाहरण के लिए, रेसिलिएंस, उम्मीद, आशावाद और अन्य शक्तियाँ।
- ‘स्वयं’ का महत्व: आत्म-अवधारणा, आत्म-सम्मान, आत्म-छवि के वास्तविक अर्थ को समझना और साहस एवं विकास की मानसिकता के साथ-साथ अपने आत्म-नियमन कौशल का उपयोग करना।
- जीवन कौशल सीखना: आवश्यक कौशल प्राप्त करना—जैसे समृद्धि का विज्ञान, समस्या समाधान, संचार और निर्णय लेने की क्षमता—जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में सफलता में सहायक हों।
- सकारात्मक युवा विकास- 5 Cs: नियंत्रण, आत्मविश्वास, प्रतिबद्धता, जुड़ाव और रचनात्मकता: इन पाँच प्रमुख तत्वों को और हमारे जीवन में उनकी भूमिका को समझना।
- सर्वश्रेष्ठ संभव स्वरूप (स्वयं )अभ्यास: प्रेरणा, सकारात्मक परिवर्तन और उद्देश्य की स्पष्टता को प्रेरित करने के लिए अपने आदर्श भविष्य के स्व की कल्पना करना और उसके बारे में लिखना।
- अप्प्रीशीऐटिव (प्रशंसात्मक) जांच: अपनी शक्तियों, उपलब्धियों और विकास के अवसरों को पहचानने के लिए सकारात्मक, दूरदर्शी प्रश्न पूछने का अभ्यास करना।
- गुण चिंतन और आत्म-प्रशंसा: अपने व्यक्तिगत गुणों पर चिंतन करना और स्वयं की सच्ची प्रशंसा करने का अभ्यास करना, जिससे आत्म-सम्मान और आत्म-स्वीकृति बढ़े।
- मेटा-कॉग्निशन: मेटा-कॉग्निटिव चिंतन के माध्यम से जागरूक होने की क्षमता को समझें और समझें कि कैसे कोई व्यक्ति अपनी सोच के बारे में सोच सकता है और विचारों की योजना, नियमन और निगरानी में संलग्न हो सकता है।
- रोज़मर्रा का मनोरंजन: थेरेपी, कॉमेडी और साझा हास्य या हंसी के माध्यम से ख़ुशी का अनुभव करना – दैनिक जीवन में जीने कि ख़ुशी पाने और दूसरों के साथ हँसी साझा करने की क्षमता को समझना।
- इंट्रापर्सनल स्ट्रेंथ बढ़ाने की स्ट्रैटेजिज : आध्यात्मिकता, ध्यान, योग, शारीरिक व्यायाम जैसी विभिन्न स्ट्रैटेजिज को लागू करना जो दिन-प्रतिदिन आंतरिक शक्तियों को बढ़ा सकती हैं।
इस कार्यक्रम की प्रभावशीलता का परीक्षण करने के लिए, हम आपको शुरुआत और अंत में एक छोटा सा मनोवैज्ञानिक परीक्षण पूरा करने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपको पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने सीखने में सहायक मूल्यवान संसाधन भी प्राप्त होंगे। इसके अलावा, आपको इंटरवेंशन और पूर्व- बाद के परीक्षण पूरा करने पर एक ई-प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
हम आपकी सहभागिता की सराहना करते हैं और उत्साहित हैं कि हम आपके साथ इस जीवन-परिवर्तनकारी स्व-प्रबंधन और स्थायी सुख-समृद्धि के मार्ग पर चलेंगे।
भाग लेने के लिए धन्यवाद!